मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल जारी है. बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपनी 19 सूत्री मांगों को लेकर विश्वविद्यालय में काम बंद किया है. कर्मचारियों ने मंगलवार को विश्वविद्यालय से भाजपा कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला. हड़ताली कर्मचारियों ने भाजपा दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया.
हड़ताली कर्मचारियों को भाजपा कार्यालय के अंदर जाने से रोका दिया गया. इसके बाद क्रमचारियों ने भाजपा कार्यालय के बाद जमकर नारेबाजी. कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय में ज्ञापन पत्र सौंपकर जल्द से जल्द मांगे पूरी करने की बात कही. बरकतउल्ला विश्वविद्यालयी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी बीएस परिहार ने बताया कि विश्वविद्यालय में काम कर रहे कर्मचारी बीस साल से कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे हैं. उन्हें आज तक नियमित नहीं किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि शासन से आदेश जारी होने के बाद भी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है. जिससे कार्यरत कर्मचारियों में काफी रोष है. हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि भले ही हमें नियमित करने की घोषणा कर दी जाएं, लेकिन जब तक उन्हें सातवां वेतनमान का लाभ नहीं मिलेगा वे तब तक हड़ताल खत्म नहीं करेंगे. भाजपा कार्यालय के बाहर तेज धूप होने के चलते कुछ कर्मचारियों की तबियत भी बिगड़ गई.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें