मंगलवार, 27 मार्च 2018

मंजून की चप्पलों से पिटाई

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस को फ्री हेंड देने के बाद अब गुंडो की शामत आ गयी है. एक तरफ जहां गुंडो के अवैध इमारतों को निशाना पुलिस बना रही है. वहीं महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़-छाड़ करने वालों का भरे बाजर में जूलुस निकाल कर महिलाओं से पिटाई करायी जा रही है. ऐसे ही एक मामला बड़वानी में सामने आया. जहां एक शादीशुदा महिला को परेशान करने वाले मंजून की पुलिस ने जूलुस निकालकर चप्पलों से पीड़िता के द्वारा पिटाई करायी गयी.
निभÊया प्रभारी छब्बू पाटील ने बताया कि चुनाभट्टी का रहने वाला युवक राजू पिता डोंगर कई दिनों से एक शादीशुदा महिला को परेशान कर रहा था. जहां वह महिला को देखता उसका पीछा करता और छेड़छाड़ कर भाग जाता था. महिला ने इसकी शिकायत थाने में की थी. पुलिस युवक को तलाश कर रही थी. सोमवार को युवक के बारे में सूचना मिली. घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया. पीड़िता द्वारा मौके पर ही उसकी पहचान कराई गयी. उसके बाद पुलिस ने उसका उसके घर के बाहर से ही जुलूस निकला. बाजार में ला कर उसकी उसी महिला से चप्पलों द्वारा पिटाई करायी गयी जिसको वह छेड़ रहा था. पुलिस का कहना है कि मंजूनो को इसी तरह सबक सिखाया जा सकता है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें