रविवार, 6 मई 2018

10 वीं, 12 वीं की परीक्षा का परिणाम 14 को


माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम 14 मई को घोषित करेगा.  मंडल हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षाओं का पणिाम मुख्यमंत्री निवास में घोषित किया जाएगा. ऐसा पहला मौका होगा, जब माध्यमिक शिक्षा मंडल 11 बजे दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित करेगा. इन दोनों परीक्षाओं में टाप आने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया जाएगा. 
माध्यमिक शिक्षा मंडल इस वजह से इन परीक्षाओं का रिजल्ट इतनी जल्दी दे रहा है, ताकि छात्रों को  परीक्षा देने में कोई दिक्कत ना आए, किसी भी कोर्स में एडमिशन आसानी से ले सकें और उन छात्रों की पूरक परीक्षाएं भी जल्द हो सके. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जो छात्र परीक्षा में फेल हो जाते हैं उनके लिए रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत एक और मौका दिया जाएगा. इस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को डबल से मौका मिलेगा और वह अपने परीक्षा परिणामों को सुधार सकते हैं. 
वहीं लोक शिक्षण संचालन में भी परिणाम आने के कारण प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार की राशि के चेक देने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है अर्थात जो प्रतिभावान विद्यार्थी हैं उन्हें लैपटाप देने की व्यवस्था भी जल्द ही शुरू हो रही है क्योंकि इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल काफी तेजी में दिख रही है वह इस बार छात्रों को कोई परेशानी नहीं होने देगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें