राजधानी में रेलवे पुलिस ने शादी करने के लिए झांसी से भोपाल भागकर आए नााबालिगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बालक को लोक उत्थान गृह और बालिका को सुधार गृह भेज दिया है.
रेलवे पुलिस के अनुसार झांसी के रहने वाले दोनों नाबालिग शादी करना चाहते थे, उनके माता-पिता इसके लिए राजी नहीं थे. इसके बाद दोनों ने झांसी से भागकर शादी करने की योजना बनाई, इस योजना के तहत दोनों भोपाल भागकर आए, मगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक्त दोनों को रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने जब पूछताछ की तो दोनों ने सारी बात बता दी. इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी है. साथ ही दोनों बालक को लोक उत्थान गृह भेजा है, वहीं बालिका को बालिका सुधार गृह भेज दिया है. दोनों की काउंसलिंग कराकर पुलिस यह प्रयास करेगी कि परिजनों को सौंप दिया जाए.
वीडियो वायरल करने की धमकी
राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती को अज्ञात लोगों ने मोबाइल पर वीडियो भेजा. युवती को यह धमकी दी कि अगर वह पीपुल्स माल नहीं आई तो उस वीडियो को वे वायरल कर देंगे. इसके बाद युवती घबरा गई. युवती मैसेज के अनुसार उस स्थान पर पहुंची, जहां पर बाइक पर तीन लोग थे. तीनों ने युवती को बदनाम करने की बात कही और 50 हजार रुपए की मांग की. बाद में युवती ने घर आकर अपनी मां को सारी बात बताई और इसके बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
वृद्धा की मौत, कारण अज्ञात
राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में ग्राम रिकोड़ी की रहने वाली 80 वर्षीय वृद्धा की बीती रात तबीयत खराब होने के बाद उसे परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत बताया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. परिजनों से की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वृद्धा की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें यहां लेकर आए थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. वहीं इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि वृद्धा की मौत किन कारणों से हुई. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर ही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें