मंगलवार, 22 मई 2018

मोबाइल लेकर भागे लुटेरे को पकड़ा


मध्यप्रदेश की इंदौर  की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है. 
इंदौर क्राइम ब्रांच एएसपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान रोहित पिता दिलीप निवासी सरस्वती नगर बड़वाह हाल मकान एकता नगर पानी की टंकी के पास भंवरकुआ इंदौर और अनस पिता असलम  निवासी एरीकेशन कालोनी सरकारी क्वाटर नम्बर आई 20 बड़वाह, के रूप में हुई है. एएसपी सिंह का कहना है कि आरोपियों ने भंवरकुआ थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पूछताछ में आरोपी रोहित द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में भी लैपटाप की चोरी कर चुका है. वर्तमान में वह एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करता है.  सिंह का कहना है कि आरोपी दोनों आरोपी पक्के दोस्त हैं. गांजा पीने की लत के चलते आरोपियों ने लूट करने का काम शुरू किया था. एएसपी सिंह का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है. पूछताछ में अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें