आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल एवं तीन अन्य नेताओं धनीराम भाई, बसोरी लाल यादव और अशोक शाह धुर्वे का किसानों, बिजली और बेरोजगारी के मुद्दे पर किया जा रहा अनिश्चितकालीन अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा. अनशन के पांचवें दिन अनशनकारियों की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है.पांचवें दिन अनशनकारियों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव और इंदौर जोन के प्रभारी युवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने किसानों के हक की जो लड़ाई शुरू की है, वह किसानों की कर्ज माफी समेत सभी मांगों के हल होने तक जारी रहेगी और यह लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ी जाएगी. हर गांव, हर गली तक आम आदमी पार्टी अपनी आवाज को पहुंचाएगी और किसानों की लड़ाई को सफल बनाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी आज मंदसौर के शहीद किसानों के जरिये राजनीति कर रही है, लेकिन बीते 14 सालों में कांग्रेस कहीं भी किसानों के साथ खड़ी दिखाई नहीं दी. आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सड़कों पर विपक्ष की असली भूमिका निभाते हुए हर मोर्चे पर किसानों की लड़ाई लड़ी है। अनशन के पांचवें दिन युवा टीम ने विभिन्न जनगीतों और कविताओं के माध्यम से कार्यकतार्ओं में जोश भरा. मंच का संचालन प्रदेश संगठन सचिव हिमांशु कुलश्रेष्ठ ने किया.
अनशन स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता परिणिता राजे उर्फ बेटी राजा (दतिया) ने कहा कि किसानों की लड़ाई में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से किसानों के साथ खड़ी है और इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. पूरे प्रदेश से पार्टी के अनशनकारियों को समर्थन देने दूर दूर से लोग आ रहे हैं. यह बताता है कि अब आम आदमी पार्टी पर ही किसानों और आम जनता को भरोसा है और भाजपा व कांग्रेस अब किसानों का भरोसा खो चुकी हैं. इन दोनों ही पार्टियों ने लगातार किसानों को ठगा है
आम आदमी पार्टी के अनिश्चितकालीन अनशन के पांचवें दिन विभिन्न संगठनों की ओर से समर्थन का सिलसिला जारी रहा. इसके अलावा कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की. भितरवार (जिला ग्वालियर) की पूर्व जनपद अध्यक्ष शकुंतला बल्ली चौधरी ने अपने समर्थन जनपद सदस्यों समेत पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें