बुधवार, 30 मई 2018

डालर एक्सचेंज के नाम पर लगाया 2 लाख का चूना

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन हजार डालर एक्सचेंज करने के नाम पर एक मनी एक्सचेंजर को एक युवक ने दो लाख रुपए का चूना लगा दिया. घटना बीती 21 मई की है. कमला नगर थाने ने बताया कि मयूर दासवानी, जो एक मनी एक्सचेंजर और आशा टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से गेहूं खेड़ा क्षेत्र में ट्रेवल्स एजेंसी चलाते है. इनको डॉलर एक्सचेंज करने के नाम पर एक युवक बगैर डॉलर दिए दो लाख रुपए लेकर फरार हो गया.
कमला नगर पुलिस ने आगे बताया कि मयूर दासवानी को पिछले 20 मई को एक युवक ने 500 डॉलर एक्सचेंज करने के लिए सायाजी होटल में बुलाया था. उस युवक ने अपने आपको सायाजी होटल का सेल्स एक्सजीक्यूटिव बताया था. इसी युवक ने मयूर दासवानी को 21 मई को फिर तीन हजार डॉलर बदलने के लिए सायाजी होटल दोबारा बुलाया. इस युवक ने मयूर दासवानी को रेस्टोरेंट में बैठाकर उनसे तीन हजार डालर के बदले दो लाख रुपए लिए और यह कहते हुए चला गया कि थोड़ी देर में डॉलर लेकर आता है. जब काफी देर तक यह युवक डालर लेकर नहीं आया तो मयूर दासवानी ने उसके बारे में होटल स्टाफ  से पूछा. होटल स्टाफ ने बताया कि यह युवक उनके होटल में कर्मचारी नहीं है. ठगे जाने के बाद मयूर दासवानी ने कमला नगर थाने में रिपोर्ट लिखवाई. पुलिस का कहना है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक द्वारा मयूर दासवानी से पैसे लेते हुए रिकार्ड हुआ है. साथ ही आरोपी जिस क्विड कार में सीसीटीवी फुटेज में जाते देखा गया वह किसी मनोज कुमार यादव निवासी शाजहांनाबाद के नाम से रजिस्टर्ड है. मनोज दासवानी ने बताया कि इस युवक ने उनका भरोसा जीतकर उनके साथ धोखा किया है. मनोज दासवानी ने आगे बताया कि आरोपी युवक और उसका साथी दोनों करीब 30 साल की उम्र के हैं और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की तरह बोलचाल करते है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें