मंगलवार, 29 मई 2018

शादी का दबाव डाला तो मुंह में डाल दिया जहर


राजधानी के बैरसिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ ज्यादती की. जब महिला ने शादी के लिए युवक पर दबाव डाला तो युवक ने परिजनों के साथ मिलकर महिला के मुंह में जबरिया जहरीला पदार्थ डाल दिया. इसके बाद से महिला का इलाज हमीदिया चिकित्सालय में चल रहा है.
बैरसिया पुलिस के अनुसार ग्राम बसई में एक 37 वर्षीय महिला अपने पति से विवाद के बाद से अलग रहती है. वह सिलाई का काम करती है. महिला से गांव के ही हरीनारायण नामक युवक ने परिचय बढ़ाया और उससे शादी करने की बात कही. इसके बाद महिला से उसने शादी का झांसा दिया और ज्यादती करता रहा. महिला ने जब हरीनारायण से शादी करने के लिए दबाव डाला तो वह मना कर गया. इसके बाद महिला हरीनारायण के घर पहुंची और शादी के लिए दबाव बनाने लगी, तभी हरीनारायण की मां, पत्नी और जितेन्द्र, जसवंत, प्रकाश एवं जितेन्द्र की पत्नी संध्या भी वहां आ गए. इस दौरान सभी ने महिला को जबरिया पकड़ा और उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया. इसके बाद महिला वहां से भागने को कहा. बाद में महिला को गांव के लोगों ने हमीदिया चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
नाबालिग लापता
राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से एक किशोरी के लापता हो जाने का मामला सामने आया है. अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि मयूर विहार निवासी शबाना बी, की 16 वर्षीय पुत्री साहिबा खान, बीते रविवार सुबह से लापता है.  साहिबा के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के इलाकों में की, लेकिन पता नहीं लग पाया. बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर साहिबा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें