नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि जिन किसानों ने शिवराज सिंह चौहान को तीन बार मुख्यमंत्री बनाया, वे आज उन्हीं किसानों के दमन पर उतर आए हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हर वर्ग के लोगों के साथ यही धोखाधड़ी हुई है. सिंह आज विंध्य क्षेत्र के गोविंदगढ़ से तीसरी न्याय यात्रा की शुरूआत कर रहे थे. इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक सुंदरलाल तिवारी ने आव्हान किया कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता जुट जाए ताकि यह जन विरोधी सरकार अपदस्थ हो सके. पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल भी उपस्थित थे.
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि किसान का बेटा हूं, किसानों की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा कहने वाले शिवराज जी अब किसान विरोधी हो गए हैं. किसान अगर अपने हक के लिए सड़क पर उतरता है तो वे या तो एके 47 से बरेली में या फिर मंदसौर में छाती पर गोली दागकर सबक सिखाते हैं. शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री का ताज पहनाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले किसानों का दमन करने के लिए सरकार ने हथियारों का जखीरा सशस्त्र पुलिस बल, सब कुछ ऐसा इकठ्ठा कर लिया जैसे वे दुश्मन हैं. सिंह ने कहा मंदसौर किसान गोलीकांड की पहली बरसी पर जो गांवबंदी आंदोलन का आव्हान किसानों ने किया है यह बात शिवराज सिंह चौहान को नागवार गुजरी है. यही कारण है कि उन्होंने किसान आंदोलन का दमन करने पूरी सरकार झौंक दी है.
नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि अकेला किसान नहीं बल्कि नौजवान, महिलाएं, दलित, आदिवासी गरीब ऐसा कौन सा वर्ग है जो भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री से छला न गया हो, ठगा महसूस न कर रहा हो. सिंह ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की जनता का विश्वास खो दिया है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदरलाल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि अब वक्त आ गया है कि सब मिलकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके. यह सरकार अब लोगों की नजरों से उतर गई है क्योंकि वह उसका विश्वास खो चुकी है. न्याय यात्रा के पहले दिन गोविंदगढ़, बघवार, लहचुआ हत्था, रामपुर नैकिन, कुंआ, गिजवार, जोगीपहाड़ी और कंधवार में जनसभाओं को संबोधित किया और जनसंपर्क किया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें