राज्य शासन ने आज राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं. बालाघाट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया का शहडोल तबादला निरस्त कर बालाघाट में ही नई पदस्थापना की है.
जारी किए आदेश के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया को दोबारा भोपाल में ही पदस्थ किया है. भदौरिया एएसपी भोपाल को एएसपी रेल भोपाल पदस्थ किया है. प्रदीप सिंह चौहान एएसपी ट्रैफिक इंदौर को एआईजी पीएचक्यू भोपाल के रूप में पोस्टिंग दी गई है. विक्रम सिंह कुशवाह एएसपी सागर को एएसपी विदिशा, विनोद सिंह चौहान एएसपी विदिशा को एएसपी रीवा, बालाघाट एएसपी आकाश भूरिया का शहडोल में किया गया तबादला आदेश निरस्त करते हुए उन्हें दोबारा एएसपी बालाघाट के रूप में पोस्टिंग की गई है. इसी तरह एसएएफ जबलपुर प्रवीण कुमार भूरिया का एएसपी बालाघाट का तबादला भी निरस्त करते हुए उन्हें एएसपी शहडोल पोस्ट किया गया है. इसी क्रम में बिट्टू सहगल एएसपी इंदौर को एआईजी ईओडब्ल्यू, मनीष खत्री एएसपी ग्राम उज्जैन को एएसपी इंदौर, दिनेश कुमार कौशल एएसपी ग्वालियर से एएसपी भोपाल, अवधेश प्रताप सिंह बागरी एएसपी सीहोर से एएसपी रायसेन और डॉ. नीरज चौरसिया एसपी अजाक रेंज जबलपुर को एएसपी देवास के रूप में पोस्टिंग दी गई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें