बुधवार, 23 मई 2018

मनचले को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक मनचले आरोपी को गिरफ्तार किया है. मनचले पर आरोप है कि वह एक युवती को लंबे समय से परेशान कर रहा था. बीते दिनों युवती द्वारा क्राइम ब्रांच की ह्यव्ही केयर फॉर यूह्ण यूनिट में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी.
इंदौर क्राइम ब्रांच एएसपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान यश अरोरा पिता नरेन्द्र अरोरा उम्र 24 वर्ष निवासी विजय नगर इंदौर, के रूप में हुई है. एएसपी सिंह का कहना है कि आरोपी यश ने एक युवती को शादी के लिए प्रपोज किया था. युवती द्वारा यश के शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया गया. इसके बाद से यश ने युवती का पीछे कर उसको परेशान करना शुरू कर दिया था. एएसपी सिंह का कहना है कि पूछताछ में आरोपी यश द्वारा बताया गया कि एक प्रायवेट कम्पनी में जॉब करता है. उसके पिता बिजनेसमैन हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे जिला अदालत में पेश किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें