राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ अननेचुरल सेक्स किए जाने का मामला सामने आया है. पत्नी की मर्जी के खिलाफ जाकर उसके साथ अननेचुरल सेक्स करने के आरोप में पति के खिलाफ संबंधित पिपलानी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है.
पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी पति अंसार खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर उसके साथ अननेचुरल सेक्स करता है. जब पीड़ित महिला अपने साथ हो रही इस ज्यादती का विरोध करती है, तो पति अंसार खान उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. रोजाना की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी अंसार खान को गिरफ्तार कर लिया गया.
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
राजधानी के बागसेवनियां पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपी शुभम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि युवती का आरोप है कि शुभम शर्मा ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब दो साल तक दुष्कर्म किया है. आरोपी शुभम, भेल संगम सोसाइटी स्थित अपने एक दोस्त के कमरे में युवती को लेकर उसके साथ दुष्कर्म करता था. दो साल बाद जब युवती ने शुभम शर्मा पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह साफ मुकर गया. बाद में युवती ने थाने जाकर शिकायत की. पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें