भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के उज्जैन के जिला मंत्री हाकम सिंह को एक वीडियो में किसानों पर टिप्पणी करने का मामला सामने आने के बाद उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है.एक वायरल वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि किसान एक बेईमान जात है. किसान जात चोर और बदमाश है. किसान हरामी है और उसे जूते मारना चाहिए.
वीडियो में उज्जैन ग्रामीण के भाजपा नेता हाकम सिंह आंजना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने किसानों को जमकर गालियां दी और उन्हें चोर करार देते हुए जूते मारने तक की बात कही है. इस वीडियो के वायरल होने से पार्टी में स्थानीय से लेकर भोपाल तक हड़कंप मच गया है. मोर्चा के अध्यक्ष रामसिंह जादौन ने मामले में मत्री आंजना के घर नोटिस भी भिजवाया है. वहीं प्रदेष भाजपा अध्यक्ष राकेष सिंह ने उन्हें निष्काषित कर दिया है़
वायरल हुए वीडियो में आंजना ने किसानों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लहसुन में 800 रुपए प्रति क्विंटल दे रहे हैं, चोरी कर रहे हैं किसान. जिसने लहसुन नहीं बोई उसने भी पंजीयन करवा लिया इस तरह से व्यापारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार हो रहा है. चने के पैत्तीस सौ से बत्तीस सौ रुपए भी नहीं आते हैं उन्हें 4500 रुपए में खरीद रहे हैं. यह कहते हुए आंजना ने किसानों को बदमाश-चोर करार देते हुए जूते मारने तक की बात कही. इस मामले को किसानों के मुद्दे पर घिरी भाजपा ने गंभीरता से लिया. इसके बाद उन पर निष्काषित करने की कार्रवाई किए जाने का फैसला लिया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें