मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए जा रहे संविदा कर्मचारियों को आज पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया. इसके बाद नाराज संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन कर धरना दे दिया.राजधानी भोपाल में आज प्रदेशभर से आए संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए श्यामला हिल्स की ओर कूच किया. इस दौरान कर्मचारियों को रवीन्द्र भवन के समीप ही पुलिस ने रोक दिया. यहां पर कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. इसके बाद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी और ये कर्मचारी धरने पर बैठ गए. कर्मचारियों को पुलिस ने बल प्रयोग कर वहां से हटाया. कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जबकि अन्य सभी वर्गों की मांगों को सरकार सुन रही है और मान भी रही है.दो साल से हमें सिर्फ आश्वासन ही मिला है. इसके अलावा हमारी मांग अब तक पूरी नहीं की गई है. संविदा कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री हमें मुख्यमंत्री निवास पर बुलाकर चर्चा करने का आश्वासन तो देते हैं, मगर अब तक उन्होंने चर्चा के लिए नहीं बुलाया. उन्होंने कहा कि अब हम आश्वासन नहीं, बल्कि मांग पूरी कराने को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करके ही यहां से जाएंगे. संविदा कर्मचारियों ने कहा कि अब हमारी लड़ाई आर-पार की होगी. संविदा कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो आंदोलन को तेज किया जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें