राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक रिटायर्ड आर्मी आफिसर की पत्नी के साथ लूट की वारदात हुई है. दो अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब महिला सुबह की सैर के लिए अपने घर से निकली थी.
निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि यशोदा पाल पति बाबूलाल पाल निवासी संजीव नगर, की शिकायत पर अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ लूट की धारा 392 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि यशोदा के पति बाबूलाल पाल, रिटायर्ड आर्मी आॅफिसर हैं. यशोदा पाल अपने घर से सुबह के वक्त घुमने के लिए निकली थीं. जैसे ही वह पन्ना गार्डन शादी हाल के पास पहुंची, तो मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात आरोपियों ने उनके गले में पहनी हुई सोने की चैन लूट ली.
पुलिस का कहना है कि जब तक यशोदा पाल संभल पाती, तब तक दोनों आरोपी मौके पर से फरार हो गए. पुलिस का कहना है कि लूटी गई दो तोले की सोने की चैन की कीमत करीब 40 हजार रुपए आंकी गई है. मामला दर्ज करने के बाद से अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.
जुआ खेलते पकड़ाए जुआरी
राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में अवैध तरीके से जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आठ जुआरियों को शांति कुंज क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. आरोपियों की पहचान बृजेश, सईद, गोलू, हरिनारायण, अनीश, महेश, अभिषेक और प्रकाश, के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से 57 हजार रुपए की जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें