सोमवार, 28 मई 2018

वर्तिका नंदा, अरविंद सिंह को सप्रे पुरस्कार

 हिंदी पत्रकारिता दिवस पर अलंकरण समारोह 30 को
माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल का राष्ट्रीय अलंकरण समारोह बुधवार, 30 मई को  आयोजित किया जा रहा.
 टीवी पत्रकार और लेखक डा. वर्तिका नंदा को माधवराव सप्रे पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा. उन्हें 21 हजार रुपए सम्मान निधि, प्रशस्ति पत्र, शाल और लेखनी भेंट किए जाएंगे. पत्रकार लेखक अरविंद कुमार सिंह को महेश सृजन संमान से संमानित किया जाएगा. उन्हें 11 हजार रुपए सम्मान निधि, प्रशस्ति पत्र, शाल एवं लेखनी भेंट किए जाएंगे. अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि जनसंपर्क मंत्री डा. नरोत्तम मिश्र होंगे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वद्यिालय के कुलपति जगदीश उपासने अध्यक्षता करेगे.
सप्रे संग्रहालय की निदेशक डा.मंगला अनुजा ने बताया कि डा.वर्तिका नंदा टेलीविजन की पत्रकार मीडिया की प्रवीण प्राध्यापक, बहुप्रशंसित लेखक और प्रामणिक जेल सुधारक हैं. डा.नंदा की बारह पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं. उनकी पुस्तक ‘टेलीविजन और अपराध पत्रकारिता’ को भारत सरकार ने भारतेंदु हरिशचंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया है. वे जीटीवी, एनडीटीवी और लोकसभा टीवी चैनल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं. संप्रति लेडी श्रीराम कालेज, दिल्ली में पत्रकारिता की प्राध्यापक हैं.
अरविंद कुमार सिंह हिन्दी के सुलेखक और पत्रकार हैं. संप्रति राज्यसभा टीवी में संसदीय और कृषि विषयों के प्रभारी संपादक हैं. अनेक पुरस्कारों से सम्मानित सिंह की दस्तावेजी पुस्तक ‘भारतीय डाक सदियों का सफरनामा’ चर्चित है. इस अवसर पर सिनेमा पर उत्कृष्ट लेखन के लिए हाल ही राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सुनील मिश्र का सत्कार भी किया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें