शनिवार, 26 मई 2018

राहुल की रैली में भीड़ जुटाओ, टिकट पाओ

मध्यप्रदेश कांग्रेस इन दिनों मंदसौर में राहुल गांधी की 6 जून को होने वाली रैली को सफल बनाने में जुटी है़. रैली में भीड़ जुटाने के लिए नया नारा दिया है कि भीड़ जुटाओ, टिकट पाओ.
मंदसौर, रतलाम, नीमच और उज्जैन के पार्टी नेताओं की भीड़ के बीच कांग्रेस के मध्यप्रदेष प्रभारी संजय कपूर ने घोषणा की, ‘अपना पराक्रम दिखाए. जो-जो राहुल गांधी की रैली में भीड़ इकट्ठा करेगा, उसे टिकट मिलेगा और जो ऐसा नहीं कर पाएगा उसे समझ लेना चाहिए कि टिकट क्यों नहीं मिला.’ इसके लिए किसानों को अधिक संख्या में रैली में ष्षामिल करने की बात कही ़ कपूर की इस बात के बाद स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने राहुल की रैली में किसानों को संगठित करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है. राहुल की यह रैली उन किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी जो पिछले साल पुलिस फायरिंग में मारे गए थे. संजय कपूर ने रैली को मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार के लिए ‘कांग्रेस का लॉन्च’ बताया. उन्होंने कहा, ‘मैंने हर विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. इन पर्यवेक्षकों को कहा गया है कि अपने द्वारा बनाए गए पोस्टर और बैनर के जरिए भीड़ लेकर आइए, अपना काम दिखाइए. उनके काम का रेकॉर्ड रखा जाएगा.’
पिपलियामंडी में कांग्रेस की बैठक में अलग-अलग धड़ों के नेताओं को एकजुट देखा गया इसमें पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन और उनके समर्थक भी शामिल थे जिन्होंने राज्य समन्वय समिति के सदस्य के रूप में राजेंद्र सिंह गौतम की नियुक्ति का विरोध किया है. मीटिंग में कांग्रेस का चुनाव प्रचार में मंदसौर को मुख्य केंद्र बनाने का इरादा साफ हो गया. कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने नेताओं को अपना पराक्रम दिखाने को कहा. उन्होंने कहा, ‘ हमें यहां डगमगाना नहीं है. अगर हम एक साथ अपना बल दिखाएंगे, तो रैली में 2 लाख लोगों को लाने का लक्ष्य तय किया है. साथ ही इससे भाजपा को यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश के साथ-साथ अगले साल केंद्र में भी वापस आएगी.’

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें