अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश के तत्वावधान में बसपा नेता जय भगवान जाटव द्वारा की टिप्पणी के विरोध में उनका पुतला जलाया. समाज द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश, राज्यपाल उत्तरप्रदेश, राज्यपाल मध्यप्रदेश, डीजीपी मध्यप्रदेश, डीजीपी उत्तरप्रदेश एवं एडिशनल डीजी मध्यप्रदेश को शिकायत ज्ञापन ईमेल द्वारा की गई थी.
मामले में अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं होने के कारण ब्राह्मण समाज ने राजधानी भोपाल में बोर्ड आफिस चौराहे पर जय भगवान जाटव का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया, इससे पहले समाज के कार्यकर्ताओ ने जाटव के खिलाफ नारेबाजी भी की. प्रदेशाध्यक्ष पुष्पेन्द्र मिश्र ने कहा है कि जाटव ने ब्राह्मणों को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बयानबाजी ही नहीं की, बल्कि देश भर के ब्राह्मण समुदाय को अपमानित भी किया है. इसके लिए उन्हें सार्वजानिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए. मिश्र ने जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की है.
समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि जाटव ने देश के हर न्यायलयों के न्यायाधीशों पर गंभीर आरोप लगाकर उन्हें अपमानित किया है. जिसकी पूरा ब्राह्मण समाज घोर निंदा करता है. प्रवक्ता पंडित शुभकरण पांडे ने बताया कि तथाकथित बसपा नेता जाटव द्वारा ब्राह्मण वर्गो को अपमानित करते हुए एक वीडियो दिखाया गया है. इसके विरुद्ध शिकायत पत्र समस्त मध्यप्रदेश के एवं भारत के विशिष्टजनों को भिजवाया गया था. उन्होने जाटव की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि जाटव पर जल्दी ही उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी नहीं की गई तो अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश के साथ पूरे भारतवर्ष में उग्र आंदोलन करेगा. जिसकी जवाबदेही मध्यप्रदेश सरकार एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार की होगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें