बुधवार, 23 मई 2018

इंदौर आरटीओ कार्यालय में चले चाकू, तीन घायल

इंदौर आरटीओ कार्यालय में बुधवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. एक पक्ष के लोगों ने चाकू से दूसरे पक्ष के तीन लोगों को घायल कर दिया. आरोपी मौके से फरार हो गए. वही घायलों को आरटीओं ने अपने वाहन से इलाज के लिए अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही है. घायल तीनों सगे भाई है.  
प्रजापति नगर निवासी रवि वर्मा अपने भाईयों जितेंद्र और रंजीत के साथ आरटीओ आफिस पहुंचा था. इनकी कार कुछ समय पहले फायनेंस कंपनी ने सीज कर ली थी. कुछ समय बाद कंपनी ने कार को कुछ लोगों को बेच दी. जानकारी लगने पर तीनों भाई आपत्ति दर्ज करवाने आरटीओ कार्यालय पहुंचे थे. इस बीच गाड़ी खरीदने वाला पक्ष भी वहां आ गया और उसने  विवाद करने शुरू कर दिया. दोनों पक्षों में लात-घुसें चलने लगें.  गाड़ी खरीदने वाले पक्ष के लोगों ने चाकू निकाल लिया और तीनों भाईयों पर हमला कर दिया. हमले के बाद दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गएं. वही इस घटना के बाद आरटीओ आफिस में भगदड़ मच गयी. खबर आरटीओं जितेन्द्र रघुवंशी के पास पहुंची तो वे तत्काल बाहर आए और घायल पड़े  तीनों भाईयों को इलाज के लिए अपने वाहन से अस्पताल भेजा. पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी. तेजाजी नगर थाना प्रभारी गिरीश कैव्यर्त ने बताया कि दोनों ही पक्ष द्वारिकापुरी में रहते है. उनकी पुरानी रंजिश भी है. दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष की स्कार्पियों गाड़ी खरीदी थी. हमलावारों को तलाश किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि हमलावर कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ के गुर्गे है. पुलिस सतीश भाऊ को भी तलाश कर रही है.  तीनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें