गुरुवार, 24 मई 2018

जिनके दम पर बनी सरकार, उन्हीं का हो रहा शोषण

 सिंधिया ने फेसबुक पर लाइव कार्यक्रम के साथ तेज किया चुनाव अभियान

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश  कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रदेश के हालात आज कुछ इस तरह हो गए हैं कि जिनके दम पर  (किसानों, आम नागरिकों) भाजपा ने अपनी सरकार बनाई, आज उन्हें का शोषण हो रहा है. मोदीजी कहते हैं, न खाऊंगा, न खाने दूंगा, शिवराजजी कहते हैं, न रोऊंगा, न रोने दूंगा.
सिंधिया ने यह बात आज फेसबुक लाइव पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे चर्चा करते हुए कही. सुबह 11.30 बजे से उन्होंने चर्चा शुरु की. सिंधिया ने मध्यप्रदेश में भाजपा ने जिनके दम पर सरकार बनाई, उन्हीं का शोषण आज हो रहा है. भ्रष्टाचार को लेकर सिंधिया ने कहा कि मोदीजी कहते हैं कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा. वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजजी कहते हैं न रोऊंगा, न रोने दूंगा.  उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि मध्यप्रदेश आकर देखिए यहां पर क्या हो रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें नौजवानों, किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाने की योजना पर काम करना होगा. महिला के सशक्त हुए बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है.
साइकिल पर क्यों नहीं जा रहे शिवराज
मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए पेट्राल-डीजल के दामों में निरंतर हो रही वृद्धि को लेकर कहा कि कांग्रेस शासन में 10 पैसे दामों में वृद्धि हो जाती थी, तो शिवराज जी मुख्यमंत्री निवास से वल्लभ भवन तक साइकिल चलाते थे. अब शिवराजजी साइकिल क्यों नहीं चलाते? हमारे मोदीजी क्या कर रहे हैं?
मध्यप्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकना होगा
सिंधिया ने कहा कि राज्य के हर अंचल में पानी नहीं है, बिजली नहीं है, युवाओं के लिए रोजगार नहीं हैं. अपराध इस तरह बढ़ रहे हैं कि सरकार उन पर काबू नहीं पा रही है. सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बार चुनाव में प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है. सिंधिया ने  धूप में रोड शो करने के एक कार्यकर्ता के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रोड शो के वक्त वे शिवराज ने जो प्याज सड़कों पर फिकवाए उसे  अपनी जेब में रखते हैं. वे वह दूूध पीते हैं, जिसे शिवराज ने किसानों से सड़कों पर फिंकवाया था. उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस नई सोच, नई ऊर्जा के साथ प्रदेश में आना चाहती है. जिससे आमजन और नौजवानों के भविष्य के लिए कुछ करना है. उन्होंन ेकहा कि हमारी सरकार रोजगार को प्राथमिकता देगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें