सोमवार, 28 मई 2018

दूध, सब्जी को लेकर चिंतित हुए कलेक्टर, एसपी

मंदसौर कलेक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव और  पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह किसान आंदोलन के दौरान शांति स्थापित रहे, इसके लिए तो चिंतित हैं, ही साथ ही दोनों अधिकारी इस दौरान सब्जी और दूध की कमी न हो इसके लिए भी प्रयास कर रहे हैं. दोनों अधिकारियों ने सांची दूध प्लांट जाकर प्रबंधक से इस दौरान दूध की आपूर्ति नियमित करने की बात कही है.
कलेक्टर एवं एसपी ने जग्गाखेडी में स्थित सांची दूध प्लांट का मुआयना कर प्लांट के प्रबंधक से चर्चा की. चर्चा के दौरान प्रबंधक से पिछले साल हुएं आंदोलन में प्लांट की भूमिका एवं प्लांट पर पडे इफेक्ट के बारे में बात की. प्रबंधक ने बताया कि प्लांट में प्रतिदिन 50 से 60 हजार लीटर दूध आता है तथा जिसको चिल्ड कर पैकिंग के माध्यम से शहर में बेचा जाता है. अधिकांश दूध पैकिंग कर दिल्ली स्थित मदर डेरी को भेजा जाता है. मंदसौर शहर में प्लांट से प्रतिदिन 5 से 7 हजार लीटर दूध की खपत होती है. इस पर कलेक्टर एवं एसपी ने प्रबंधक से कहा कि आंदोलन को देखते हुए 25 हजार लीटर दूध का स्टोक करके रख लिया जाए.
इसके  अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक इस आंदोलन को लेकर  सक्रिय हैं. सभी जिलों में कलेक्टरों ने निर्देश दिए हैं कि 10 जून तक कोई भी अवकाश पर न जाए. साथ ही अगर किसी तरह की कोई भी घटना घटित होते दिखती है या फिर उसकी आशंका होती है तो उसकी जानकारी भी उन्हें दी जाए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें