मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है.घटना के बाद से आरोपी फरार है.
पुलिस के अनुसार आंबेडकर नगर निवासी प्रदीप मिश्राम को बीती रात मोहल्ले के एक युवक अजय शेजवाल ने चाकू मार दिया. गंभीर हालत में प्रदीप को अस्पताल ले जाया गया. वहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. बताया है कि प्रदीप का अजय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसको लेकर अजय ने उसे चाकू मार दिया. दोनों का एक साथ उठना बैठना था. घटना के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस ने आरोपी खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
किशोरी का अपहरण
राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके से एक किशोरी का अपहरण हो जनो का मामला सामने आया है. अवधपुरी पुलिस के अनुसार निर्मल नगर निवासी राजेन्द्र सिंह पिता रामनगीना सिंह की 17 वर्षीय पुत्री सुकन्या सिंह, बीते बुधवार सुबह से लापता है. सुकन्या के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के इलाकों में की, लेकिन पता नहीं लग पाया. बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर सुकन्या की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें