प्रबुद्धजन सम्मेलन में अकबर ने कहा आंकड़े हम खाएंगे क्या?
केन्द्रीय मंत्री एम.जे.अकबर ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त जो माहौल था, उसे सबने देखा. देश की जनता कांग्रेस के शासनकाल से निराश हो गई थी. देश में बदलाव के चलते मोदी प्रधानमंत्री बने, जो हर मर्ज के साथ उसका इलाज भी जानते हैं.
अकबर ने ये बात आज राजधानी में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि 2014 में मुझे लगता था कि कहीं अगर चुनाव का परिणाम निर्णयी नहीं हुआ तो देश का क्या होगा? 1970 में दूर-दूर तक कोई रोशनी नहीं थी, लेकिन अब हमें ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो हर मर्ज के साथ उसका इलाज भी जानता है. उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में मोदी ने बहुत सोच समझकर और तर्क के साथ काम किया है. आज दो ही चीजें महत्वपूर्ण हैं, जिसके लिए मोदीजी ने काम किया है. गरीबी देश को खा रही थी, गरीबी का मिटाने के लिए वे सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी कमजोरी गरीबी है और गरीबी को दूर करने के लिए आप सबका साथ जरूरी है. देश से गरीबी दूर करने के लिए जाति, धर्म के भेदभाव को भुलाकर साथ आगे बढ़ना होगा.
केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा गलत आरोप लगाती है. आंकड़ों को लेकर गलत बयानी बात कही जाती है. हम आंकड़े खायेंगे क्या? आकड़े अपनी जगह हैं. उन्होंने कहा कि आज यूरोपीय देश मोदीजी से सीखने के लिए आ रहे हैं. मोदी सरकार ने भष्टाचार को रोका है. बेहतर स्वास्थ्य के लिए काम किया है. आज देश के हर राज्य में अच्छी सड़कें हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विरोधी दल चाहे जो कहें, अगले चुनाव में एक फिर मजबूत सरकार चुनने का मौका देश की जनता हमें देगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हमेशा ही गैर जिम्मेदाराना बयान देते रहे हैं, जब मोदी सरकार ने आम लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाए थे, तब भी वे हंसते थे, लेकिन आज जो परिणाम है वह आप सभी के सामने हैं.
पड़ौसी देशों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को उन पड़ौसी देशों की ज्यादा चिंता होती थी, जो आज हम पर ज्यादा हमले कर रहे हैं. मोदी की विदेश नीति की उन्होंने सराहना की और कहा कि उन्होंने विदेशों में हमारे संबंधों को सुधाने कहा काम किया है.
भूल गए शिवराज सिंह कितने शाल से हैं मुख्यमंत्री
केन्द्रीय मंत्री एम.जे.अकबर वैसे तो मध्यप्रदेश से ही राज्यसभा सदस्य हैं, मगर आज प्रबुद्धजन सम्मेलन के दौरान वे मध्यप्रदेश की जानकारी ही नहीं रख पाए. सम्मेलन में संबोधन के दौरान जब उन्होंने मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल की बात की और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कामों की सराहना कर रहे थे, तभी वे यह भूल गए कि मुख्यमंत्री के रुप में शिवराजसिंह चौहान को कितना समय हो गया. उन्होंने बीच में अपना भाषण रोका और भाजपा के उपाध्यक्ष विजेश लुनावत से पूछा कि शिवराज सिंह को कितना समय हो गया मुख्यमंत्री पद पर. जब लुनावत ने जानकारी दी तो उन्होंने अपना भाषण आगे बढ़ाया.
केन्द्रीय मंत्री एम.जे.अकबर ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त जो माहौल था, उसे सबने देखा. देश की जनता कांग्रेस के शासनकाल से निराश हो गई थी. देश में बदलाव के चलते मोदी प्रधानमंत्री बने, जो हर मर्ज के साथ उसका इलाज भी जानते हैं.
अकबर ने ये बात आज राजधानी में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि 2014 में मुझे लगता था कि कहीं अगर चुनाव का परिणाम निर्णयी नहीं हुआ तो देश का क्या होगा? 1970 में दूर-दूर तक कोई रोशनी नहीं थी, लेकिन अब हमें ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो हर मर्ज के साथ उसका इलाज भी जानता है. उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में मोदी ने बहुत सोच समझकर और तर्क के साथ काम किया है. आज दो ही चीजें महत्वपूर्ण हैं, जिसके लिए मोदीजी ने काम किया है. गरीबी देश को खा रही थी, गरीबी का मिटाने के लिए वे सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी कमजोरी गरीबी है और गरीबी को दूर करने के लिए आप सबका साथ जरूरी है. देश से गरीबी दूर करने के लिए जाति, धर्म के भेदभाव को भुलाकर साथ आगे बढ़ना होगा. केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा गलत आरोप लगाती है. आंकड़ों को लेकर गलत बयानी बात कही जाती है. हम आंकड़े खायेंगे क्या? आकड़े अपनी जगह हैं. उन्होंने कहा कि आज यूरोपीय देश मोदीजी से सीखने के लिए आ रहे हैं. मोदी सरकार ने भष्टाचार को रोका है. बेहतर स्वास्थ्य के लिए काम किया है. आज देश के हर राज्य में अच्छी सड़कें हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विरोधी दल चाहे जो कहें, अगले चुनाव में एक फिर मजबूत सरकार चुनने का मौका देश की जनता हमें देगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हमेशा ही गैर जिम्मेदाराना बयान देते रहे हैं, जब मोदी सरकार ने आम लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाए थे, तब भी वे हंसते थे, लेकिन आज जो परिणाम है वह आप सभी के सामने हैं.
पड़ौसी देशों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को उन पड़ौसी देशों की ज्यादा चिंता होती थी, जो आज हम पर ज्यादा हमले कर रहे हैं. मोदी की विदेश नीति की उन्होंने सराहना की और कहा कि उन्होंने विदेशों में हमारे संबंधों को सुधाने कहा काम किया है.
भूल गए शिवराज सिंह कितने शाल से हैं मुख्यमंत्री
केन्द्रीय मंत्री एम.जे.अकबर वैसे तो मध्यप्रदेश से ही राज्यसभा सदस्य हैं, मगर आज प्रबुद्धजन सम्मेलन के दौरान वे मध्यप्रदेश की जानकारी ही नहीं रख पाए. सम्मेलन में संबोधन के दौरान जब उन्होंने मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल की बात की और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कामों की सराहना कर रहे थे, तभी वे यह भूल गए कि मुख्यमंत्री के रुप में शिवराजसिंह चौहान को कितना समय हो गया. उन्होंने बीच में अपना भाषण रोका और भाजपा के उपाध्यक्ष विजेश लुनावत से पूछा कि शिवराज सिंह को कितना समय हो गया मुख्यमंत्री पद पर. जब लुनावत ने जानकारी दी तो उन्होंने अपना भाषण आगे बढ़ाया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें