गुरुवार, 31 मई 2018

किसानों का नहीं, कांग्रेस का है आंदोलन: राजनाथ



केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह ने कहा कि मंदसौर में किया जा रहा किसान आंदोलन किसानों का नहीं, बल्कि कांग्रेस का आंदोलन है. जब भी चुनाव आते हैं, कांगे्रस कोई न कोई शिगुफा छोड़ती है.
केन्द्रीय मंत्री आज राजधानी में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिवराजसिंह गरीबों के प्रति संवेदनशील हैं. उन्होंने प्रदेश में गरीबों और किसानों के हित में काम किए हैं. उन्होंने कहा कि चार सालों में परिवर्तन कर देंगे, यह दावा हम नहीं कर सकते, लेकिन 2022 को हमने लक्ष्य रखा है कि किसानों की आय दो गुना कर देेंगे. राजनाथसिंंह ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि यह आंदोलन किसानों का नहीं, बल्कि कांग्रेस का आंदोलन है. जब भी चुनाव आते हैं, कांग्रेस के अध्यक्ष कोई न कोई शिगूफा छोड़ देते हैं. 
सिंह ने केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाई और कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोई चुनी हुई सरकार ने अपने कामकाज का ब्यौरा दिया है.उन्होंने कहा कि चार सालों में देश की विश्व में प्रतिष्ठा बढ़ी है.
जनता को राहत देने पर कर रहे विचार
केन्द्रीय मंत्री राजनाथसिंह ने देश में निरंतर बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कहा कि इससे अर्थव्यवस्था पर कोई बड़ा संकट खड़ा नहीं होगा. हम जल्द ही जनता को राहत देने का विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया के टाप-7 इकोनामी पावर में शामिल हो गया है. उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही हमारा देश टाप- 5 में शामिल होगा.
बिना सुरक्षा के विकास नहीं
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बिना सुरक्षा के किसी देश का विकास नहीं हो सकता है. उन्होंने दावा किया कि चार सालों में किसी भी तरह की कोई आतंकी वारदात नहीं हुई है. गुरुदासपुर पठानकोट में एयरबेस को तबाह करने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षा बलों ने मंसूबों को नाकाम कर दिया और सभी आतंकवादियों को मार गिराया.इसके बाद कोई भी बड़ी दुर्घटना हमारे देश में नहीं हुई है. यह अच्छी बात तो हैं, साथ ही यह हमारी कामयाबी भी है. 
पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़वा देना बंद करे
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करना चाहिए.यदि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का खात्मा नहीं कर पाता है तो वह अपने पड़ौसी देश भारत से सहयोग ले सकता है.उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है.लोग मारे जा रहे हैं.जम्मू कश्मीर के लोग बेघर हो गए हैं. उन्होंने कहा कि सीमा पर रहने वाले लोगों के लिए 14 सौ बंकर बनाने का फैसला किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें