![]() |
| मीनाक्षी नटराजन |
पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन समर्थकों द्वारा दिए गए इस्तीफे के मामले में आज राजेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि मीनाक्षी बड़ी नेता है, पर जिन्होंने मेरी कांग्रेस में वापसी कराई वे क्या छोटे नेता है?
गौतम आज समन्वय समिति की बैठक में शामिल होने भोपाल आए थे. वे जब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे तो मीडिया से घिर गए. उन्होंने मीडिया द्वारा किए सवालों के जवाब में कहा कि पार्टी में दबाव की राजनीति नहीं चलेगी. मुझे बड़े नेता जो भी आदेश देंगे, उसका मैं अमल करुंगा.अगर बड़े नेता मुझसे कहते हैं कि मैं पद से इस्तीफा दे दूं, तो मैं तुरंत ही पद से इस्तीफा दे दूंगा. गौतम ने कहा कि सोशल मीडिया पर दिए गए इस्तीफों का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं प्रांरभ से ही कांग्रेस का कर्मठ कार्यकर्ता रहा हूं. मेरी वापसी और उसके बाद मुझे मिले पद से कुछ लोग जरुर नाराज हैं, मगर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस बात की खुशी है कि मुझे पार्टी ने पुन: अपनाया और पद दिया. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर मीनाक्षी बड़ी नेता हैं, तो मेरी वापसी कराने वाले क्या छोटे नेता हैं?
सरकार से नाराज है लोग
पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने समन्वय समिति की बैठक के दौरान अपनी छह माह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा का अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में वर्तमान सरकार के प्रति बेहद नाराजगी है, इसे योजनाबद्ध तरीके भुनाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी जो दायित्व सौंपेगी उसे एक ईमानदार कार्यकर्ता की हैसियत से निभाउंगा. गौरतलब है कि नीखरा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ लगातार छह माह तक नर्मदा परिक्रमा में साथ-साथ हमकदम रहे थे.
पचौरी ने सौंपा ज्ञापन
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस की इलेक्शन प्लानिंग और स्टेÑटजी कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने आज होशंगाबाद संभाग में मतदाता सूचियों में हुई गड़बड़ियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. उनके साथ इलेक्शन कमेटी के मेम्बर प्रवीण कक्कड़ और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनौपिया भी मौजूद थे. कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक सीडी सौंपकर होशंगाबाद में मतदाता सूचियों में हुई गड़बड़ियों की मांग की है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें