गोलीकांड की बरसी पर राहुल गांधी आएंगे मंदसौरमध्यप्रदेश में किसान आंदोलन को लेकर सियासत जारी है. किसान यूनियनों द्वारा 1 जून से ग्राम बंद का आयोजन किया जा रहा है, वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा मंदसौर गोली कांड की बरसी मनाई जा रही है. इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मंदसौर आना तय हो गया है. कांग्रेस के इस आयोजन की मंदसौर जिला प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है.
मध्यप्रदेश में चुनावी साल को देखते हुए सरकार को किसानों के मुद्दों पर घेरने की तैयारी मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने की है. वहीं किसान यूनियनों द्वारा किसानों के मुद्दों पर लगातार सरकार को घेरा जा रहा है. किसान यूनियनों ने 1 से 10 जून तक ग्राम बंद की घोषणा की है. इस दौरान गांवों से शहरों को भेजी जाने वाली सभी वस्तुओं को नहीं भेजा जाएगा. लोग दूध तक को तरस जाएंगे. ऐसा किसान यूनियनों के पदाधिकारियों का दावा है. वहीं प्रदेश कांग्रेस ने भी मंदसौर में हुए गोलीकांड की बरसी 6 जून पर मंदसौर में आयोजन करने का फैसला लिया है. कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही दो यात्राओं का इस दिन मंदसौर में समापन होगा. समापन समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के शामिल होने की अनुमति भी मिल गई है. इसकी पुष्टि खुद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने की है. कमलनाथ ने कहा कि गोलीकांड में मरने वाले किसानों की बरसी के मौके पर राहुल गांधी मंदसौर आ रहे हैं. कमलनाथ ने कहा कि शिवराजसिंह चौहान, देश का एकलौता मुख्यमंत्री है जो खुद को किसान का बेटा कहता है और उसके राज्य में किसानों की हालत खराब है. कांग्रेस द्वारा इस आयोजन के साथ ही एक तरह से प्रदेश में चुनावी शंखनाथ करना है. कांग्रेस के इस आयोजन के लिए मंदसौर जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है. प्रशासन की ओर से राहुल गांधी की सभा को शर्तों के आधार र अनुमति दी गई है.
यहां उल्लेखनीय है कि बीते एक साल पूर्व 6 जून को किसानों पर गोली चलाने के मामले में छह किसानों की मौत हो गई थी. 6 जून 2017 को मंदसौर गोलीकांड हुआ था, इसके चलते कांग्रेस द्वारा यहां बरसी का आयोजन किया जा रहा है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें