मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीदी 9 जून तक की जायेगी. आवश्यकता होने पर इसके बाद भी जारी रखी जायेगी. उन्होंने निर्देश दिये हैं कि किसानों के लिये मंडी में सभी आवश्यक प्रबंध किये जायें. मुख्यमंत्री ने गेहूँ उपार्जन की अंतिम तिथि को भी आवश्यकतानुसार बढ़ाने के निर्देश दिये. श्री चौहान आज मंत्रालय में समर्थन मूल्य पर उपार्जन की समीक्षा कर रहे थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में किसानों की सहभागिता के साथ व्यवस्थाओं का संचालन किया जाये. किसानों के साथ आत्मीय व्यवहार करें. मंडी संचालन में व्यवस्थाएं किसान हितैषी हों. चाय-पान, छाछ और छांव के बेहतर प्रबंध हों. प्रतीक्षा का समय कम से कम हो. तौल कांटों, छन्नों की संख्या बढ़ाने और परिसर को भी विस्तारित किया जाये. उन्होंने किसानों को फसल की शत-प्रतिशत खरीदी के प्रति आश्वस्त किया. चौहान ने एसएमएस और टोकन जारी करने की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये.
चौहान ने अधिकारियों से कहा कि खरीदी कार्य पर निरंतर निगरानी रखें. समस्या की प्राथमिक सूचना स्थानीय स्तर पर तत्काल प्राप्त हो, इसकी मानीटरिंग भी करें. समस्याओं का त्वरित समाधान हो. उन्होंने बारदानों की उपलब्धता, परिवहन, भंडारण एवं भुगतान व्यवस्थाओं की समीक्षा की. श्री चौहान ने लहसुन के लिये दी जाने वाली राशि किसानों के बैंक खातों में जमा करवाने के कार्य की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की.बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, महानिदेशक पुलिस आर.के. शुक्ला, संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव, संभागायुक्त, महानिरीक्षक पुलिस उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें