सोमवार, 28 मई 2018

अस्पताल प्रबंधन से आयोग ने मांगा जवाब

मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश के विदिशा जिले में जननी एक्सप्रेस में आॅक्सीजन के अभाव में एक प्रसूता और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत के मामले में संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है.
 आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आयोग ने शमशाबाद अस्पताल से विदिशा जिला अस्पताल रेफर होकर गई गर्भवती रुक्मणी राजपूत और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की आॅक्सीजन की कमी के कारण मौत के मामले में लोक स्वास्थ्य संचालक और विदिशा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जवाब मांगा है. वहीं आयोग ने राजधानी भोपाल के कोहेफिजा स्थित एक कालोनी के रिहायशी क्षेत्र में गंदे नाले और चेंबर चोक होने के मामले में नगर निगम आयुक्त भोपाल से चार सप्ताह में जवाब मांगा है. आयोग का कहना है कि गंदे नाले के कारण क्षेत्र में गंदगी और मच्छरों का प्रकोप है और रहवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें