इटली के नागरिक डेनियल एवं उनकी पत्नी बेलेंटीना ने आज यहां कलेक्टर चेम्बर में उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री जयभान सिंह पवैया से सौजन्य भेंट की. डेनियल दम्पत्ति यहां जिला अस्पताल में कार्यरत मां स्वरूप आश्रम में रह रहीं अनमोल एवं खुशी को गोद लेने गुना आया है. इस मौके पर कलेक्टर विजय दत्ता, क्षेत्रीय विधायक पन्नालाल शाक्य, पूर्व मंत्री के.एल. अग्रवाल, राधेश्याम पारिक, पुलिस अधीक्षक श्री निमिष अग्रवाल एवं सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस.पी. जैन उपस्थित थे.पवैया ने डेनियल दम्पत्ति को बधाई दी और कहा कि दुनिया में देशों के बीच की दूरी कम हुई है तथा भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है. उन्?होंने कहा कि संसार में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो संतान सुख से वंचित हैं और बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिनके जीवन में माता-पिता की कमी है. पवैया ने कहा कि इस दम्पत्ति को दोनों बच्चियों को गोद देने की प्रशासन ने तैयारी की है. डेनियल एवं बेलेंटीना ने कहा कि भारत आने पर हमें गर्व है और हम बहुत प्रसन्न हैं. उन्होंने कहा कि उनके लिए बच्चियों को गोद लेना ना केवल प्रसन्नता की बात है, बल्कि महत्वपूर्ण भी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें