रविवार, 3 फ़रवरी 2019

फिर बदल रहा मौसम, हो सकती है हल्की बारिश

राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य जिलों में फिर से मौसम में बदलाव होता नजर आया. आज रविवार की सुबह आसमान पर बादल छाए रहे और कोहरा भी घना छाया. इसके चलते तापमान में फिर गिरावट आई. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ग्वालियर, चंबल, उज्जैन एवं भोपाल संभागों के जिलोंं ेमें कहीं हल्का और कहीं घना कोहरा छाएगा और कहीं-कहीं बारिश भी होगी.
मध्यप्रदेश में रविवार की सुबह फिर से मौसम में बदलाव हुआ है. सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे जिसके चलते करीब 9 बजे तक सूरज आसमान में बादलों में ही छीपा रहा. बादलों के छाए रहने से तापमान में गिरावट आई इसके अलावा सुबह के वक्त घना कोहरा भी छाया रहा. 
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी वक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दो दिन पहले पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया था, जिसके चलते हवा का रुख उत्तरी से बदलकर दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हो गया था.इससे वातावरण में नमी बढ़ने से बादल छाए. दिन और रात के तापमान में इजाफा होने लगा था और ठंड से राहत मिल गई थी, लेकिन शुक्रवार शाम को राजस्थान पर बना सिस्टम समाप्त हो गया, जिसके चलते हवाओं को रुख एक बार फिर उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गया है.  इससे दिन-रात के तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है. 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हाल ही में उत्तर भारत में जबरदस्त बर्फबारी हुई है. इस वजह से उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाएं सिहरन बढ़ा रही हैं. वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है. इस सिस्टम के कारण 6-7 फरवरी को मौसम का मिजाज फिर बदलने की संभावना है. इस सिस्टम के कारण प्रदेश के उत्तरी भाग में स्थित क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं. इस दौरान राजधानी भोपाल में भी बादल छा सकते हैं. मौसम साफ होने के बाद ठंड का एक और दौर शुरू हो सकता है.
कहीं हल्का, कहीं छाएगा घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार मौसम में आए बदलाव के चलते एक बार फिर राज्य के आधा दर्जन संभागों के जिलों में कोहरा छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मंडला में सबसे कम तापमान 4 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया. वहीं आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और भोपाल संभाग के जिलों में कहीं हल्का तो कहीं पर घना कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें