रविवार, 3 फ़रवरी 2019

भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम करना है तो इस्तीफा देकर चुनाव लड़ें आनंदीबेन

आंनदीबेन पटेल 
मध्यप्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल के वायरल हुए वीडियो ने राज्य की सियासत को गर्मा दिया है. इस वीडियो के सामने आते ही राज्य के संसदीय मंत्री डा. गोविंद सिंह ने तो राज्यपाल को सलाह दे डाली कि अगर उन्हें भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम करना है तो राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर चुनावा लड़ना चाहिए.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दो दिवसीय विंध्य दौरे के दौरान पटेल सतना विमानतल पर जब भाजपा पदाधिकारियों से मिल रही थीं, तब वे विवादों में आ गई. इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों ाके जीत का मंत्री भी दिया. इसके बाद वे गुढ़ सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंची. यहां पर ग्रामीणों से उन्होंने मुलाकात की. इस मुलाकात में ग्रामीणों ने स्थानीय युवाओं को पावर प्लांट में रोजगार देने की मांग की. इसके बाद राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि मुलाकात करने वाले ग्रामीणों की सूची बना ली जाए. इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए आनंदीबेन ने कहा कि ‘मोदी साहब’ का ध्यान रखो... राज्यपाल के इसके कथन का वीडिया जब वायरल हुआ तो प्रदेश की राजनीति गर्मा गई. यह वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने राज्यपाल को आड़े हाथों ले लिया. कांग्रेस की ओर से संसदीय मंत्री डा. गोविंदन सिंह ने राज्यपाल के खिलाफ मोर्चा खोला और कहा कि राज्यपाल भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रही हैं. राज्यपाल को अपने पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्यपाल को अगर भाजपा कार्यकर्ता की तरह ही कार्य करना है तो उन्हें राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर लोकसभा का चुनाव लड़ लेना चाहिए. डा. सिंह ने मांग की कि संवैधानिक पद का ध्यान रख राज्यपाल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें