मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान ने कहा कि युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने को मिली जिम्मेदारी को निभाने में पूरा ध्यान दें. पदाधिकारियों से कहा कि पद लेना काम नहीं होना चाहिए, बल्कि जिम्मेदारी का निर्वाह करना काम होना चाहिए.
मुख्यमंत्री ने ये बातें आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के पूर्व के पदाधिकारियों में से जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया आज वे महत्वपूर्ण पदों पर हैं. युवा वह है, जिसके पैर में गति होती है. पहला मंत्र यह होना चाहिए कि हम संकल्पवान युवा बनें और जिम्मेदारियों का निर्वाह करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि पदाधिकारियों का काम लेटरहेड लेकर बैठ जाना नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी को निभाना चाहिए.
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं. प्रदेशभर में फैले कार्यकर्ताओं के बीच रणनीति बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि अबकी बार 200 पार का लक्ष्य पूरा करके रहेंगे. बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहाष भगत, सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, बीडी शर्मा सहित जिलों से आए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मौजूद थे. बैठक के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मोर्चा की प्रदर्शनी में पहुंचे. यहां उन्होंने पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया. मोर्चा ने अपनी गतिविधियों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया. इस बीच उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए प्रेरणा मिलती है.