राजधानी भोपाल में आज रविवार दोपहर भोपाल रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक ने पुलिस कांस्टेबल को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो. कांस्टेबल को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झेलम एक्सप्रेस से झांसी जा रहे, पुलिस कांस्टेबल को भोपाल रेल्वे स्टेशन पर चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया. ट्रेन में बैठे यात्रियों ने कांस्टेबल को नीचे गिरता देख चैन खीच कर ट्रेन रोक पुलिस को सूचना दी. भोपाल जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच पुलिस कांस्टेबल को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बहार बताई जा रही है. जीआरपी पुलिस ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल सुरेन्द्र बंसल सागर जिले के 10वीं बटालियन में पदस्थ है, जो आज सुबह झेलम एक्सप्रेस से भोपाल से झांसी जा रहा था. ट्रेन चलते ही कांस्टेबल को किसी ने धक्का दिया और वह ट्रेन के नीचे गिर गया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें