कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने सीबीआई पर उठाए सवाल
व्यापमं घोटाले में मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान को क्लीन चिट दिए जाने के बाद फिर मामला गर्मा गया है. भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि जब हम क्लीन थे तो क्लीन चिट तो मिलनी ही थी. वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर सीबीआई पर सवाल खड़े किए हैं.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के बाद बुधवार को संवाददाताओं से कहा, सार्वजनिक जीवन में काम करते हुए अगर कोई किसी पर आरोप लगाए तो उसे तथ्यों के आधार पर लगाए, झूठे आरोपों की चक्की में पीसना कदापि उचित नहीं है. राजनीति के लिए भी यह स्वस्थ्य परंपरा नहीं कही जा सकती. चौहान से जब सीबीआई के आरोप-पत्र में उनका नाम न होने का सवाल किया गया तो वह बोले, विपक्ष को अधिकार है, आरोप लगाने का, मगर आरापों में तथ्य होना चाहिए, केवल किसी को बदनाम करना है, अगर मैदान में मुकाबला नहीं कर पा रहे तो आरोपों की झड़ी लगा दी, छवि धूमिल करने का प्रयास किया जाए, यह उचित नहीं है. लिहाजा जो सत्य होता है, वही प्रकट होता है. उन्होंने कहा कि मैं तो पहले से ही राहत में था, कभी परेशानी में इसलिए नहीं रहा, क्योंकि जब कोई चीज थी ही नहीं तो जो सच होगा सामने आएगा.
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर व्यापमं की हार्ड डिस्क से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया था. वहीं एक अन्य निजी याचिका के साथ पैन ड्राइव भी पेश की गई थी. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने इंदौर पुलिस द्वारा 2013 में जब्त की गई हार्ड डिस्क की हैदराबाद की केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) से परीक्षण कराया था, जिसमें पाया गया है कि हार्ड डिस्क से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है. वहीं निजी व्यक्ति द्वारा पेश पैन ड्राइव में कई बातें झूठी हैं.
किसने क्या कहा
* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने व्यापमं मामले में पूर्व मुख्यमंत्री का झूठ उजागर होने पर कहा कि मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का जो घिनौना कृत्य किया गया है, उसके लिए छोड़ने वाले नहीं है. कानूनविदों से राय लेकर मानहानी सहित समुचित कानूनी कार्रवाई करेंगे.
* सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीबीआई के मुख्यमंत्री शिवराज को कलीनचिट मामले में कहा कि पूरा मामला अदालत के सामने है और इसके लिए अभी इंतजार करना चाहिए.
* आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने भी ट्वीट कर शिवराज पर तंज कसा है. अग्रवाल ने ट्वीट कर लिखा कि इतना बड़ा घोटाला, जिसमें 54 मौतें हुईं हैं, लेकिन इसके लिए कोई जिम्मेदारी नहीं है. साथ ही उन्होंने ट्वीट में केंद्र सरकार, सीबीआई और सीएम शिवराज को कोड कर उन पर निशाना साधा है.
* कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट तौर पर आदेशित किया है कि वास्तविक तथ्यों के आधार पर ट्रायल कोर्ट सुनिश्चित करेगी कि दोषी और कौन निर्दोष है. उन्होंने सीबीआई पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीबीआई को समानांतर न्याय व्यवस्था संचालित करने का अधिकार किसने दिया है ?
व्यापमं घोटाले में मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान को क्लीन चिट दिए जाने के बाद फिर मामला गर्मा गया है. भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि जब हम क्लीन थे तो क्लीन चिट तो मिलनी ही थी. वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर सीबीआई पर सवाल खड़े किए हैं.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के बाद बुधवार को संवाददाताओं से कहा, सार्वजनिक जीवन में काम करते हुए अगर कोई किसी पर आरोप लगाए तो उसे तथ्यों के आधार पर लगाए, झूठे आरोपों की चक्की में पीसना कदापि उचित नहीं है. राजनीति के लिए भी यह स्वस्थ्य परंपरा नहीं कही जा सकती. चौहान से जब सीबीआई के आरोप-पत्र में उनका नाम न होने का सवाल किया गया तो वह बोले, विपक्ष को अधिकार है, आरोप लगाने का, मगर आरापों में तथ्य होना चाहिए, केवल किसी को बदनाम करना है, अगर मैदान में मुकाबला नहीं कर पा रहे तो आरोपों की झड़ी लगा दी, छवि धूमिल करने का प्रयास किया जाए, यह उचित नहीं है. लिहाजा जो सत्य होता है, वही प्रकट होता है. उन्होंने कहा कि मैं तो पहले से ही राहत में था, कभी परेशानी में इसलिए नहीं रहा, क्योंकि जब कोई चीज थी ही नहीं तो जो सच होगा सामने आएगा.
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर व्यापमं की हार्ड डिस्क से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया था. वहीं एक अन्य निजी याचिका के साथ पैन ड्राइव भी पेश की गई थी. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने इंदौर पुलिस द्वारा 2013 में जब्त की गई हार्ड डिस्क की हैदराबाद की केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) से परीक्षण कराया था, जिसमें पाया गया है कि हार्ड डिस्क से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है. वहीं निजी व्यक्ति द्वारा पेश पैन ड्राइव में कई बातें झूठी हैं.
किसने क्या कहा
* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने व्यापमं मामले में पूर्व मुख्यमंत्री का झूठ उजागर होने पर कहा कि मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का जो घिनौना कृत्य किया गया है, उसके लिए छोड़ने वाले नहीं है. कानूनविदों से राय लेकर मानहानी सहित समुचित कानूनी कार्रवाई करेंगे.
* सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीबीआई के मुख्यमंत्री शिवराज को कलीनचिट मामले में कहा कि पूरा मामला अदालत के सामने है और इसके लिए अभी इंतजार करना चाहिए.
* आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने भी ट्वीट कर शिवराज पर तंज कसा है. अग्रवाल ने ट्वीट कर लिखा कि इतना बड़ा घोटाला, जिसमें 54 मौतें हुईं हैं, लेकिन इसके लिए कोई जिम्मेदारी नहीं है. साथ ही उन्होंने ट्वीट में केंद्र सरकार, सीबीआई और सीएम शिवराज को कोड कर उन पर निशाना साधा है.
* कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट तौर पर आदेशित किया है कि वास्तविक तथ्यों के आधार पर ट्रायल कोर्ट सुनिश्चित करेगी कि दोषी और कौन निर्दोष है. उन्होंने सीबीआई पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीबीआई को समानांतर न्याय व्यवस्था संचालित करने का अधिकार किसने दिया है ?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें