मध्यप्रदेश की पुलिस डिप्रेशन में काम कर रही है. ये बात प्रदेश केपुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला कह रहे हैं.
पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में राजधानी भोपाल के पीटीआरआई में राज्य स्तरीय संयुक्त पुलिस परामर्शदात्री की बैठक हुई. बैठक में प्रदेशभर के एसपी और पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारी शामिल हुए. इस बैठक को संबोधित करते हुए शुक्ला ने कहा कि पुलिस डिप्रेशन में है. मानसिक तनाव की स्थिति से निपटने हरसंभव कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा लोग डिप्रेशन के शिकार है. ऐसी समस्या से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों और उनके परिवार की काउंसलिंग कर हेल्प करने की आवश्यकता है. बैठक में साप्ताहिक अवकाश और डिप्रेशन के मुद्दे पर चर्चा हुई. साथ ही बैठक में महिला पुलिस कर्मियों की मूलभूत सुविधाओं जैसे टॉयलेट समेत दूसरे मुद्दों पर चर्चा हुई.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें