समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब मध्यप्रदेश में सक्रियता बढ़ाएंगे. अखिलेश राजधानी भोपाल में के अलावा आधा दर्जन स्थानों पर सभाएं करेंगे. सपा ने राज्य में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है.
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है, किसान और व्यापारी स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. जनता का भाजपा और कांग्रेस दोनों से ही मोहभंग हो चुका है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिसंबर के प्रथम सप्ताह में प्रदेश का दौरा करेंगे. इस दौरान वह दो दिन तक यहां रुकेंगे. सागर, भोपाल, गुना, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, रीवा एवं सतना में सभाओं का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष से लखनऊ में लंबी चर्चा हुई है. यादव ने कहा कि किसी अन्य दल से गठबंधन की कोई योजना नहीं है. उत्तरप्रदेश में विकास, किसानों को राहत और लखनऊ में मेट्रो ट्रेन जैसी उपलब्धियों के साथ सपा जनता के सामने जाएगी. साथ ही भाजपा सरकार के झूठे वादों की पोल खोली जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें