रविवार, 5 नवंबर 2017

गैंगरैप मामले में पुलिस अधीक्षक, आईजी हटाए गए

राजधानी भोपाल में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से गैंगरेप मामले में अब बड़े अफसरों पर गाज गिरी है. राज्य सरकार ने भोपाल आईजी और रेल एसपी को हटा दिया है.
राज्य सरकार ने आज रविवार को आदेश जारी कर भोपाल रेंज के आईजी योगेश चौधरी और रेल पुलिस अधीक्षक अनिता मालवीय का तबादला कर दिया गया. आईपीएस अफसर जयदीप प्रसाद को योगेश चौधरी की जगह भोपाल रेंज का नया आईजी बनाया गया है. वहीं, रेल एसपी अनिता मालवीय को पुलिस मुख्यालय अटैच करते हुए उनकी जगह रुचि वर्धन मिश्र को नया रेल एसपी नियुक्त किया गया है.
 गौरतलब है कि राजधानी में हुए गैंगरेप के बाद पुलिस अधीक्षक  रेल अनिता मालवीय के असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना बयान की सोशल मीडिया में जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है. गैंगरेप के सवालों का हंसते हुए जवाब देने के कारण अनिता मालवीय शनिवार को दिनभर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं.सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेताओं ने भी अनिता मालवीय पर जमकर निशाना साधा था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें