सोमवार, 20 नवंबर 2017

लोडिंग पिकअप से टकराई संपर्क क्रांति

भोपाल आ रही 1261 मदुरई निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस बरखेड़ा और ओबेदुल्लागंज के बीच एक 407 लोडिंग पिकअप से आज सोमवार सुबह टकरा गई. ट्रेन ड्रायवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया. इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई.
भोपाल रेलवे जनसंपर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने  बताया कि तीसरी रेलवे लाइन का काम कर रहे ठेकेदार का यह 407 लोडिंग पिकअप डाउन ट्रेक पर खड़ा हुआ था. संपर्कक्रांति एक्सप्रेस जिसे डाउन ट्रेक से गुजरकर भोपाल आना था, के ड्रायवर ने दूर से ही इस लोडिंग पिकअप को देखकर ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की. मगर जब तक पूरी तरह ट्रेन रुकती, ट्रेन लोडिंग आटो के पास पहुंच चुकी थी. उन्होंने बताया कि पूरी तरह ट्रेन नहीं रुकने की वजह से संपर्कक्रांति का इंजन पिकअप वैन से टकरा गया. इस बीच तीसरी लाइन पर काम कर रहे लोगों ने भी लोडिंग पिकअप को ट्रेक से हटाने की कोशिश की. मगर वह लोग पूरी तरह पिक को नहीं हटा पा.
सिद्दकी ने बताया कि यह हादसा आज सोमवार सुबह 9.40 बजे के करीब हुआ और 10.16 बजे संपर्कक्रांति एक्सप्रेस को भोपाल स्टेशन की तरफ रवाना कर दिया गया था. इस हादसे की वजह से रेल ट्रैफिक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. भोपाल स्टेशन पहुंचने पर चीफ मेडिकल सुप्रीटेंडेंट ने संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के मुसाफिरों का मेडिकल चैक अप भी किया. मेडिकल सुप्रीटेंडेंट के अनुसार किसी भी मुसाफिर को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें