रविवार, 19 नवंबर 2017

गुहार के बाद नहीं मिली मदद, युवान की मौत

 राजधानी भोपाल में दिल की बीमारी से पीड़ित एक साल के मासूम युवान ने उचित इलाज और समय पर मदद न मिलने की वजह से दम तोड़ दिया. युवान के परिजनों ने तीन दिन पहले विदेश मंत्री और विदिशा की सांसद सुषमा स्वराज और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन सरकार ने कोई ठोस पहल नहीं की. दरअसल, जन्म से ही युवान कांप्लेक्स साइनटिक कंजलनाटिक सिड्रोंम बीमारी से पीड़ित था. युवान का भोपाल के अस्पताल में तीन दिनों से इलाज चल रहा था. युवान के परिजनों ने मुख्यमंत्री शिवराज और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से ट्वीट कर इलाज के लिए मदद मांगी थी. युवान वेंटीलेटर पर था. युवान को इलाज के लिए एयर एबुलेंस की जरूरत थी. डाक्टरों ने परिजनों से दिल्ली या मुंबई में युवान का इलाज कराने को कहा था. एबुलेंस की मांग को लेकर युवान के परिजजों ने मदद मांगी थी, ताकि एयर एबुलेंस से सभी समय पर इलाज हो सकें. लेकिन एक साल के युवान ने भोपाल के अस्पताल में आज रविवार की सुबह दम तोड़ दिया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें