सोमवार, 20 नवंबर 2017

धार विधायक नीना वर्मा का चुनाव शून्य घोषित

नीना वर्मा
धार विधायक नीना वर्मा का चुनाव हाईकोर्ट ने शून्य घोषित कर दिया है. यह दूसरी बार है जब वर्मा का चुनाव कोर्ट ने शुन्य घोषित किया. 2012 में भी कोर्ट उनका चुनाव शुन्य घोषित किया था. गौरतलब है कि धार विधानसभा क्षेत्र भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार विक्रम वर्मा का गृह क्षेत्र है. इस क्षेत्र से उनकी पत्नि नीना वर्मा विधायक चुनी जा रही है. 2012 में कोर्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी बालमुकून्द गौतम की याचिका पर उनका चुनाव शुन्य घोषित किया था. 2013 में वर्मा फिर धार से विधायक चुनी गयी. इस बार सुरिश्वचन्द्र भंडारी ने उनके निर्वाचन के खिलाफ हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ में याचिका लगाई थी. जिसमें उन्होंने मांग की थी कि वर्मा का चुनाव शुन्य घोषित किया जाए. क्योंकि उन्होंने नामांकन फार्म में कई जानकारियां या तो अधूरी दी है या फिर खाली छोड़ दिया गया है. जिसे स्वीकार करते हुए जस्टिस आलोक वर्मा  की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई थी. अंतिम सुनवाई 21 सितंबर को हुई थी और कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था. सोमवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. जिसमें धार विधानसभा का चुनाव शुन्य घोषित कर दिया.   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें