शुक्रवार, 10 नवंबर 2017

दूसरे राज्य सीख रहे हैं मध्यप्रदेश की योजनाओं को: राष्ट्रपति

 कबीर की सीख को लेकर आगे बढ़ रही सरकार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मध्यप्रदेश की योजनाओं को दूसरे राज्य सीख रहे हैं. आर्थिक विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने अनेक सफलताएं पाई है. कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को सम्मान और महत्व देने की संत कबीर की सीख को लेकर मध्य प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है.
राष्ट्रपति ने ये बात अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे के पहले दिन राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित कबीर महोत्सव को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश ने आर्थिक विकास के क्षेत्र में अनेक सफलताएं हासिल की हैं. आज देश में मध्यप्रदेश की सफलता पर अनेक अध्ययन किए जा रहे हैं तथा दूसरे राज्यों में यहां की योजनाओं से सीखा जा रहा है.  पिछले एक दशक के दौरान मध्य प्रदेश का जीएडी एक लाख करोड़ रुपए से बढ़कर पांच लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, लेकिन यह उपलब्धि इसलिए ज्यादा सराहनीय है कि यह विकास समावेशी और संवेदनशील सोच पर आधारित है. इस संदर्भ में, मैं विशेष रूप से लाड़ली लक्ष्मी योजना का उल्लेख करना चाहूंगा, जिसके द्वारा बेटियों के प्रति समाज के नजरिये बदल कर पूरे देश के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया जा रहा है. राष्ट्रपति ने कहा कि  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  के नेतृत्व में हुए कार्यों से कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, और किसानों को बहुत लाभ पहुंचा है. कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को सम्मान और महत्व देने की संत कबीर की सीख को लेकर मध्य प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है. कोविंद ने कहा कि  उन्होंने कहा कि संत कबीर बहुत गहरे अर्थों में निर्बल लोगों के पक्षधर थे. साथ ही वे निर्बल की शक्ति से भी परिचित थे. उनका मानना था कि समाज में मजबूत लोग निर्बल पर अत्याचार न करें क्योंकि यह समाज के हित में नहीं है.  मध्यप्रदेश की वर्तमान सरकार इसी सोच के साथ मध्य प्रदेश का विकास कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें