गुरुवार, 9 नवंबर 2017

इज्तिमें में आएंगी देश-विदेश की जमातें

राजधानी भोपाल में इज्तिमा का आयोजन तब्लिगी जमात करेगी. यह आयोजन 25 से 27 नवंबर तक किया जाएगा. भोपाल के र्इंटखेड़ी में तीन दिनों तक चलने वाले इस समागम में देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग जुटेंगे. इज्तिमा कमेटी के अनुसार इस बार इज्तिमा में दस लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है, इसलिए इस बार पिछले साल की तुलना में लगभग 20 एकड़ में पंडाल और 50 एकड़ में पार्किंग पिछले सालों की तुलना में बढ़ाई गई है. इज्तिमा के लिए इस बार 60 एकड़ में पंडाल व 200 एकड़ में पार्किंग की जा रही है. पिछले साल 40 एकड़ में पंडाल और 150एकड़ में पार्र्किंग की व्यवस्था की गई थी. इज्तिमा कमेटी के अनुसार इज्तिमा में हर साल जमातों की संख्या बढ़ जाती है. इज्तिमा में आने वाले जमातियों को अव्यवस्था न हो, इसलिए इस बार पंडाल और पार्किंग का आकार बढ़ाया गया है. तीन दिवसीय इस समागम में कई देशों से भी जमाते आएंगी. इज्तिमा की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं और टेंट लगने का काम शुरू हो गया है.
इज्तिमे के दौरान इज्तिमाई निकाह का भी आयोजन हर साल किया जाता है. हर साल आमतौर पर इज्तिमा के दूसरे दिन अर्थात रविवार को इज्तिमाई निकाह का आयोजन किया जाता है, लेकिन पहली बार इज्तिमा के पहले दिन अर्थात 25 नवंबर को ही इज्तिमाई निकाह का आयोजन किया जाएगा. इस बार इज्तिमा के पहले दिन 25 नवंबर को ही निकाह होंगे. इज्तीमे में करीब 400 जोड़ों का निकाह पढ़ें जाएंगे. 300 निकाह के फॉर्म अभी तक भरे जा चुके हैं, जिनता निकाह इज्तीमे में पढ़ा जाना तय है. इसके अलवा मसाजिद कमेटी स्थित कजियात में रजिस्ट्रेशन का काम जारी है.  ईंटखेड़ी स्थित इज्तिमा स्थल पर तैयारियां शुरू हो गई हैं. वहां, इज्तिमा स्थल पर प्लास्टिक का कचरा नहीं फैले, इसके लिए पानी के पाउच तक की बिक्री पर रोक लगाई जा रही है.
जमातों का आना शुरू 
इज्तिमा में शामिल होने के लिए देशभर से जमातों की आमद शुरू हो गई है. यह जमातें शहर की विभिन्न मस्जिदों में रुककर नमाज-ओ-इबादत कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि अगले 10 दिनों में विदेशों से जमातों का आना भी शुरू हो जाएगा. इज्तिमा शुरू होने तक यह शहर की मस्जिदों में ही रहेंगी और इज्तिमा के पहले दिन वहां पहुंचेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें