बुधवार, 1 नवंबर 2017

चित्रकूट में बांटे जा रहे गरीबी रेखा के राशन कार्ड

अजय सिंह ने लगाया प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप 
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने चित्रकूट उपचुनाव में प्रशासनिक मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाया है.  उन्होंने चित्रकूट में बांटे जा रहे गरीबी रेखा के राशन कार्ड पर भी सवाल उठाए हैं. 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मैहर में चुनाव के पहले गरीबी रेखा में 30 हजार नाम जोड़े गए थे तो चुनाव के बाद वापस हो गए, अब चित्रकूट में गरीबी रेखा के राशन कार्ड बांटे जा रहे हैं, जिसमें प्रिंट है कि सरकारी उपयोग के लिए नहीं है.  सिंह का कहना है कि चित्रकूट चुनाव में सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर कर सरकार चुनाव जीतना चाहती है.  दबाव प्रशासकीय हर स्तर पर बनाया गया है. चाहे वो कोई भी अधिकारी हो, दहशत में है कि भाजपा का उम्मीदवार चुनाव न हार जाए. उसके बावजूद क्षेत्र में एक अंसतोष का वातावरण है. भाजपा सरकार के खिलाफ किसानों और गरीबों के बीच में वातावरण है.
नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि चित्रकूट के लोगों को पता है कि मैहर के उपचुनाव में 30 हजार से ऊपर गरीबी रेखा में नाम चुनाव के समय जोड़े गए थे और बाद मे वो गरीब ढूंढे नहीं मिलते थे. चित्रकूट में तो अलग ही गरीबी रेखा का कार्ड बनाया है कि जिसमें प्रिंट है कि ये सरकारी उपयोग के लिए नहीं है. तो चित्रकूट की जनता पूछने लगी है कि ये कार्ड उसी तरह है कि जैसे मैहर में चुनाव के बाद सब गरीब गायब हो गए थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें