बुधवार, 8 नवंबर 2017

विधायकों की कमजोर उपलब्धियों पर नाराज हुए शिवराज

चित्रकूट में उपचुनाव के प्रचार के बाद अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान ने विधायकों के साथ बैठकों का दौर शुरु किया है. सागर संभाग के विधायकों के साथ बैठक में विधायकों से उनके क्षेत्र में किए गए कामों की जानकारी ली, साथ ही उनके कमजोर परफार्मेंस पर वे नाराज भी हुए. 
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज राजधानी भोपाल में अपने निवास पर सुबह 11 बजे से विधायकों से सीधे चर्चा की. उन्होंने चर्चा के लिए आज सागर संभाग के विधायकों को बुलाया था.  मुख्यमंत्री ने विधायकों से बात करने के दौरान उन्हें उनकी परफॉरमेंस रिपोर्ट बताई, इसके साथ ही उन्होंने विधायकों को समझाइश भी दी कि वे अच्छी तरह से काम करें. चर्चा में उन विधायकों का उदाहरण दिया जा रहा है जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतर काम किया है. मुख्यमंत्री ने विधायकों को अपना काम और व्यवहार सुधारने की साफ हिदायत देते हुए  कहा कि अगर परफार्मेन्स ठीक नहीं रहा तो उनका टिकट का

ट दिया जाएगा. 
विधायक पारुल को लगी फटकार
 मुख्यमंत्री ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पारूल साहू को फटकार भी लगाई. दरअसल कुछ समय पहले ही विधायक पारूल साहू ने संगठन और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे.   पारुल साहू ने मीडिया में संगठन विरोधी बयान भी पिछले दिनों दिए थे, जिस पर मुख्यमंत्री को आपत्ति थी. मुख्यमंत्री ने विधायकों से बातचीत की शुरूआत भी सुरखी विधायक पारुल साहू से ही की थी. मुख्यमंत्री ने प्रत्येक विधायक से 10 से 15 मिनट तक एकांत में बात की. उन्होंने विधायकों से पांच सवाल पूछे जो उनके काम, व्यवहार, संगठन नेताओं से तालमेल से जुड़े थे. इसके अलावा विधायकों से यह भी पूछा कि क्षेत्र में कांग्रेस में उन्हें कौन मात दे सकता है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें