मंगलवार, 7 नवंबर 2017

नोटबंदी के बाद कम हुआ देह व्यापार

नोटबंदी के बाद देश में देह व्यापार और नक्सली घटनाओं  में कमी आई है. कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं भी कम हुई है. यह कहना है देश के केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का.
प्रसाद आज राजधानी भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से रुबरु हो रहे थे. वे नोटबंदी  की सालगिरह पर मीडिया से रुबरु होने और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने राजधानी आए थे. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद देश में डिजीटल पेमेंट बढ़ा है.जब हमारी सरकार आई थी तब 200 करोड़ का डिजीटल पेमेंट हुआ करता था, वर्तमान में यह बढ़कर 1000 करोड़ हो गया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 104 मोबाइल फैक्ट्रियां आई हैं. नेसकाम की रिपोर्ट के अनुसार देश में 6 लाख युवाओं को रोजगार मिला है. 60 विलीयन डालर का विदेशी निवेश भारत में हुआ है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नोटबंदी के बाद कश्मीर में पत्थर बाजी की घटनाएं तो कम हुई हैं, साथ ही देश में देह व्यापार और नक्सलवाद जैसी घटनाएं भी कम हुई हैं. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ईमानदारी से इतनी दिक्कत क्यों है? यूपीए के 10 साल के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए हैं. नोटबंदी के बाद फर्जी कंपनियों की पहचान आसान हुई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें