मंगलवार, 28 नवंबर 2017

एक साल में जारी नहीं हुआ कुपोषण पर श्वेतपत्र

रामनिवास रावत 
मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद एक साल बाद भी कुपोषण पर श्वेत पत्र जारी नहीं हो सका. शासन द्वारा गठित की गई समिति ने अब तक इसके लिए बिन्दुओं का निर्धारण भी नहीं किया है.
यह जानकारी आज राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के प्रश्न के लिखित जवाब में खुद महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने दी. उन्होंने बताया कि 14 सितंबर 2016 को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने समीक्षा बैठक के दौरान कुपोषण पर श्वेतपत्र जारी करने के निर्देश दिए थे. शासन द्वारा इसके लिए समिति का गठन भी किया गया था.समिति द्वारा बिन्दुओं का निर्धारण अब तक नहीं किया गया है. इस वजह से श्वेतत्र के संबंध में बैठक आयोजित नहीं की गई है. मंत्री ने बताया कि श्वेतपत्र तैयार करने के संबंधमें कार्यवाही की जा रही है. इसकी समय सीमा बताना संभव नहीं है.
आनंद संस्थान ने खर्च किए 2 करोड़ से ज्यादा
विधायक लाखनसिंह यादव के प्रश्न के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में आनंद विभाग 6 अगस्त 2016 को अस्तित्व में आया. अस्तित्व में आने के बाद से अब तक आनंद विभाग के अंतर्गत आनंद संस्थान द्वारा उत्सवों पर 2,46,34,495 रुपए का व्यय किया गया है. आनंद विभाग द्वारा कोई भी राशि व्यय नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में आनंद उत्सव, आनंद सभा, अल्पविराम, आनंदम, आनंद क्लब, आनंद शिविर, आईएसबी हैदराबाद द्वारा अंग्रेजी में संचालित आनलाईन वीडियो कोर्स ए लाईफ हैप्पीनेस एंड वेलबिर्इंग का हिन्दी आनलाईन संचालन, मध्यप्रदेश के हैप्पीनेस इंडेक्स की गणना का कार्य एवं वर्कशाप एवं डिकोर्स आफ हैप्पीनेस की कार्य योजनाएं बनाई गई हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें