वाटर केनन का इस्तेमाल कर खदेड़ा कांग्रेसियों को, गिरफ्तारी की तो दिया धरना
प्रदेश में दिन ब दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार को पैदल मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के बंगले का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें लाठी चार्ज और वॉटर केनन का इस्तेमाल कर खदेड़ डाला. पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है.
बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन और गृह मंत्री के बंगले के घेराव के पूर्व पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. सुबह से ही बंगले पर कड़ा पहरा था. कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जब पैदल मार्च करते हुए सिंह के बंगले की ओर बढ़ रहे थे तब बंगले से काफी दूरी पर पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर कांग्रेसियों को रुकने की चेतावनी दी. चेतावनी के बाद भी जब कांग्रेसी नहीं रुके और बैरिकेट्स पर चढ़ने लगे, तो पुलिस ने वॉटर केनन का इस्तेमाल कर कांग्रेसियों को खदेड़ा डाला. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. इसके बाद पुलिस ने कांग्रेसियों पर जमकर लाठियां भी बरसाई. पुलिस के लाठीचार्ज में कई कांग्रेसी घायल भी हुए हैं. वहीं पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी की. मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह को जिम्मेदार बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की. बाबरिया ने आरोप लगाए हैं कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल हो गई है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी होने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहीं पर धरना दे दिया. कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान शिवराज सरकार में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है. गैंगरेप के मामलों में वृद्धि हो रही है. इसके अलावा किसानों को भी उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें