8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा वाले दिन को कांग्रेस पूरे प्रदेश में काला दिवस के रुप में मनाएगी. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भोपाल में मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे.
बावरिया के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पार्टी का ये पहला बड़ा आयोजन है जिसमें केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसी हल्ला बोलेंगे. भोपाल में कई कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लेकर रोशनपुरा तक काले कपड़े पहनकर रैली निकालेंगे. खास बात ये है कि कांग्रेस जो सभा का आयोजन करेगी उसमें आर्थिक मामलों के जानकारों को भी बुलाया गया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए है कि सभी जिला मुख्यालयों पर मोदी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, आमसभाएं, कैंडल मार्च और पत्रकार वार्ता आयोजित की जाए.
28 फीसदी हुए बेरोजगार
नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा कि नोटबंदी का प्रदेश की जनता पर खासा असर पड़ा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में नोटबंदी के बाद 6 लोगों की मौत हुई. जबकि 275 करोड़ रुपए का राजस्व घटा है. उन्होंने कहा कि 15 हजार पावरलूम और 28 फीसदी कर्मचारी एवं मजदूरों को बेरोजगार होने का सच मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को बताना चाहिए. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर भाजपा द्वारा मनाए जाने वाले गौरव दिवस के दिन जरुर इस सच का खुलासा मुख्यमंत्री करें. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नोटबंदी के बाद 32 जिलों की 110 से ज्यादा कंपनियों में हुए सर्वेक्षण में नोटबंदी के बाद 28 फीसदी कर्मचारी मजदूर बेरोजगार हुए. छोटी कंपनियों में 65 फीसदी लोग बेरोजगार हुए. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद प्रदेश में 15 हजार पावरलूम बंद हुए जिसके कारण 30 हजार मजदूर बेरोजगार हुए.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें