शुक्रवार, 24 नवंबर 2017

पुलिस वाले ने छेड़ा युवती को

मध्य प्रदेश में इन दिनों पुलिस ही अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है. यहां महिलाओं को वर्दीवाले ही अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं. गुरुवार देर रात दोपहिया वाहन से दफ्तर से घर लौट रही एक युवती का कांस्टेबल निश्चय तोमर ने अपने साथी के साथ कार से पीछा किया और उससे छेड़छाड़ की.
इस संबंध में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके पास से अवैध कट्टा भी बरामद हुआ है. युवती ने बताया है कि वह गुरुवार रात लगभग 12 बजे अपना काम निपटाकर लौट रही थी, तभी हबीबगंज क्षेत्र से एक कार में सवार दो लोग उसके पीछे लग गए. वे लगातार उससे आगे निकलते फिर रुककर भद्दी टिप्पणियां करते. दरअसल बीती रात करीब एक 23 साल की लड़की राजधानी के एमपीनगर इलाके से जहांगारीबाद पुलिस लाइन अपने घर जा रही थी. तभी रास्ते में कार में सवार पुलिसकर्मी ने लड़की से छेड़छाड़ कर उसे टक्कर मारी. यहीं नहीं नशे में धुत आरक्षक लड़की का पीछा करते हुए पुलिस कॉलोनी तक आ गया और उसने काफी हंगामा किया. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस आरक्षक की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में जहांगीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी है. 
युवती को कह रहा था अपशब्द
शिकायत में लड़की ने बताया है कि गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यानी वो डांस की ट्रेनिंग देकर अपने दोस्त के साथ लौट रही थी. तभी महाराणा प्रताप में माल के पास कार में सवार एक लड़का उसका पीछा करने लगा.  कार में सवार युवक उसे लगातार अपशब्द कह रहा था और इतनी रात में घूमने की वजह पूछ रहा था. लगातार कार आगे पीछे करने के कारण गाड़ी पर सवार लड़की एक बार गिर भी गयी और उसके हाथ में चोट भी आयी. जैसे-तैसे लड़की अपने घर तक पहुंची तो जहांगीराबाद पुलिस लाइन की तीन मंजिला स्थित उसके घर तक आरक्षक पहुंच गया लड़की को धमकाने लगा.  पीछा करने वाले युवक ने अपना नाम निश्चय तोमर बताया. निश्चय तोमर पुलिस में आरक्षक पद पर पदस्थ है. पीड़ित लड़की ने अपनी मां के साथ जाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है.   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें