![]() |
राजधानी भोपाल में एक इंजीनियररिंग के छात्र ने अपनी गर्ल फे्रंड से दोस्ती के दौरान आई दरार के बाद उसे बदनाम करने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उस पर आपत्तिजनक फोटो, आईडी वायरल किए. गर्ल फ्रेंड को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने पुलिस को शिकायत की. इसके बाद छात्र को गिरफ्तार कर लिया. साइबर पुलिस के अनुसार रीवा निवासी एक बीएचएमएस की छात्रा ने शिकायत की कि किसी व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल किए हें. वह इस तहर के फोटो लगातार वायरल कर रहा हे. छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्तों ने उसे यह जानकारी दी इसके बाद उसने जब फेसबुक आईडी खोलकर देखी तो उसे पता चला. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु की. पुलिस ने फेसबुक आईडी से संबंधित सभी साक्ष्य को एकत्र किए और जानकारी जुटाई तो पता चला कि अभिनव राजपूत नामक व्यक्ति द्वारा छात्रा की फेसबुक आईडी बनाई गई है.बाद में पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी एक्सेस करने वाले छात्र अभिनव राजपूत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया. छात्र राजधानी में होशंगाबाद रोड पर रहता था. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि शिकायतकर्ता छात्रा उसकी दोस्त थी. कुछ माह पहले दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई, जिसके चलते विवाद हो गया था. जिस कारण आपसी रंजिश को लेकर उसने बदला लेने के लिए उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई ताकि वह सोशल मीडिया पर उसे बदनाम कर सके. अभिनव ने पुलिस को बताया कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसने छात्रा की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी थी, जिससे उसकी बदनामी हो. आरोपी ने पुलिस के सामने सारी बात को स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार छात्र बिहार के भवनपुर थाना आदापुर जिला पूर्व चंपारण का रहने वाला है.वर्तमान पर वह भोपाल में एक निजी इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ रहा है एवं ज्ञानेश्वर कालोनी होशंगाबाद रोड पर रह रहा था.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें